फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 28 Oct 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय दो डीएमडब्लयू में आयोजित 44वें राष्ट्रीय खेलों के तहत क्रिकेट अंडर -16 (लड़के) प्रतियोगिता का फाइनल मैच देहरादून ने आगरा को हराकर जीत लिया।
विज्ञापन


सोमवार को डीएमडब्लयू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाए।

जवाब में 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आगरा की टीम महज 21.2 ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देहरादून ने आगरा को 23 रन से पराजित किया।

आगरा के क्षितिज शर्मा ने अपनी टीम के लिए 3.2 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। देहरादून टीम के चंदन सिंह ने अपनी टीम को सर्वाधिक 26 रन (25 गेंद) का योगदान दिया। विजयी देहरादून की टीम को चंडीगढ़ सेक्टर -42 हाकी स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें मुंबई ने अहमदाबाद को चार रन से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने 19.3 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में अहमदाबाद की टीम 18.4 ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मौकेे पर मुख्य मेहमान आत्मा राम कुमार सभा स्कूल के प्राचार्य विवेक स्याल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें