विजेता विद्यार्थियों को समान्नित करते कालेज प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद ऊधम सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तंगोरी में आयोजित तीन दिवसीय 20वीं आईकेजी पीटीयू एथलेटिक मीट के अंतिम दिन गुरु नानक कालेज लुधियाना के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 40 से भी ज्यादा कालेजों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन इंजीनियरकर्मजीत सिंह खेहरा चीफ इंजीनियर पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।
इस दौरान 5000 मीटर की रेस में हर्षित कुमार ने पहला व हरजोत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ में मनदीप सिंह गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना ने पहला स्थान एवं दिलवर सिंह एसयूएस कॉलेज तंगोरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ लड़कियों में राजबीर कौर पहले स्थान पर व मनदीप कौर दूसरे स्थान पर रही।
जैवलीन थ्रो में संदीप कौर एसयुएस तंगोरी ने पहला स्थान व निहारिका गुप्ता सीजीसी लांडरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसयूएस ग्रुप के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों में राजबीर कौर और लड़कों में सरबजीत सिंह बेस्ट एथलीट एवं ओवरआल ट्राफी गुरुनानक देव कालेज लुधियाना ने जीती। दूसरा रनरअप सीजीसी लांडरा रहा।