फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलां नूं तां कल्ला मैं ठीक कर सकदा हां: कैप्टन

Mon, 22 Feb 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केवल वह ही बादलों को ठीक सकते हैं। जो वह प्रदेश में साल 2002 से 2007 के दौरान कांग्रेस के कार्यकाल में उनको जेल भेजकर कर भी चुके हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि साल 2017 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को सजा दी जाएगी। वह पटियाला देहाती से कांग्रेसी विधायक ब्रह्म मोहिंदरा की ओर से आयोजित वर्कर मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

कैप्टन ने कहा कि बादलों ने कभी भी नहीं सोचा था कि कोई उनको जेल भेज सकता है जो उन्होंने किया था। उन्होंने उस दौरान बादलों को न केवल भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजा बल्कि पंजाब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन रवि सिद्धू को भी जेल भेजा।
विज्ञापन


बाद में पटियाला की अदालत ने दोषी ठहराते हुए उन्हें सजा दी। इसी तरह से 2017 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद वह भ्रष्टाचारियों को सजा देंगे।

उन्होंने लोगों को आप व उनके हरियाणा से संबंधित सीएम पद के चाहवान अरविंद केजरीवाल से सावधान रहने की अपील की। कैप्टन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जहां बादल भ्रष्टाचार की पहचान बन चुके हैं केजरीवाल नाकाबिलियत व असफलता का उदाहरण बन चुके हैं।

कैप्टन ने इस मौके पर पंजाब के हर परिवार में से एक मेंबर को नौकरी देने का वादा किया। साथ ही कहा कि वह यकीनी बनाएंगे कि खेतीबाड़ी एक फायदेमंद व्यवसाय बन सके।

प्रचार कमेटी की चेयरमैन अंबिका सोनी, एआईसीसी महासचिव शकील अहमद, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर, पूर्व मंत्री लाल सिंह, पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें