फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ड्रग्स तस्कर न्यायिक रिमांड पर

Sat, 12 Oct 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल में गैरकानूनी ढंग से नशीली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश करके पुलिस की ओर से 100 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ पकड़े गए पांचों अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को शनिवार को अदालत ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


फैक्टरी का मालिक और उसका बेटा अभी फरार हैं। इनकी पुलिस तलाश की जा रही है। एसपी राजपुरा भूपिंदर सिंह खटड़ा की अगुवाई में टीम ने करनाल में नशीली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश करके 100 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गईं।

पुलिस का कहना है कि हरियाणा बार्डर से पंजाब में बडे़ स्तर पर नशों की सप्लाई हो रही है। इसलिए हरियाणा पुलिस से तालमेल करके तस्करी पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 100 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़े अंतरराज्यीय ड्रग स्मगलरों राकेश कुमार निवासी शिवम एनक्लेव दिल्ली, महेश कुमार निवासी रोसनारा रोड दिल्ली, संजय कुमार निवासी कमला नगर दिल्ली, परवीन कुमार निवासी शिवम एनक्लेव दिल्ली और कमल राज चावला जालंधर को पुलिस रिमांड खत्म होने पर राजपुरा कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें