फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दाः पटियाला में पैरा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

Tue, 15 Nov 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में फ्लैगमार्च करते अर्धसैनिक बल के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसवाईएल के मुद्दे पर दिए फैसले के बाद बने हालात के मद्देनजर मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और नजदीकी क्षेत्रों में अमन कानून की स्थिति कायम रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स ने पटियाला में फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन


आईजी पटियाला जोन परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स की चार कंपनियों में से एक कंपनी मोहाली जिले में, एक फतेहगढ़ साहिब में और दो कंपनियां पटियाला तैनात की गई हैं। जिनमें से एक कंपनी राजपुरा में एसवाईएल नहर पर अमन कानून की स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात की गई है जबकि एक कंपनी पटियाला रहेगी और इसके जवानों की ओर से पटियाला के नजदीकी क्षेत्रों में गश्त की गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें