फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में झांसी की रानी की प्रतिमा से तलवार गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा में शरारती तत्व लगातार प्रतिमाओं को तोड़ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि रविवार को मुक्त चौक पर लगी झांसी की रानी की प्रतिमा की बेअदबी कर उनके हाथों में पकड़ी तलवार शरारती तत्व लेकर भाग गए। इतना ही नहीं झांसी की रानी की प्रतिमा जमीन से करीब 12 फुट की ऊंचाई पर है। बिना किसी सपोर्ट के तलवार तक नहीं पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

इससे स्पष्ट है कि साजिश के तहत प्रतिमा की बेअदबी की गई है। जबकि पुलिस का उस चौक पर पक्का नाका लगा रहता है। पुलिस चौक के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात कह रही है। इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस अड्डे पर स्थापित शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को खंडित कर पिस्तौल चोरी कर ली थी। इस संबंध में डेढ़ वर्ष बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जुलाई 2019 में फव्वारा चौक के नजदीक आई लव राजपुरा का बोर्ड शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। 15 सितंबर 2019 को डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई। इसके बाद 27 फरवरी 2021 को फिर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की गई है। इस संबंध में एसपीडी हरमीत सिंह हुंदल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें