मंडी गोबिंदगढ़ में ठगी का शिकार प्रवीण कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा सेवा दल मंडी गोबिंदगढ़ के कैशियर प्रवीण कुमार मोबाइल पर आई फोन कॉल से लूट का शिकार हो गया है। मोबाइल पर किसी ने बैंक अधिकारी बनकर उनके एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड जाना और कुछ देर में ही उनके खाते में से 14 हजार 416 रुपये निकाल लिए। प्रवीण कुमार ने इसकी शिकायत मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस स्टेशन में की।
प्रवीण ने बताया कि 11 जून को 12 बजे मोबाइल नंबर 8757197527 से उन्हें एक कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि वह पीएनबी मुंबई से बोल रहा है और आपके पीएनबी खाते का एटीएम बंद कर दिया गया है। अगर आप उसे दोबारा चलाना चाहते हैं तो अपना 16 अंकों का नंबर बताइए, उसके बाद आपके मोबाइल पर 3 मैसेज आएंगे। उसके 6 अंकों को बताना है उसके बाद एटीएम एक्टीवेट हो जाएगा। जैसे ही प्रवीण ने ऐसा किया उनके खाते में से 14 हजार 416 रुपये कम हो गए। उस अधिकारी को फोन करके पूछा और उसने जवाब दिया कि शाम 6 बजे तक बैलेंस पूरा हो जाएगा। जब शाम उसके खाते में बकाया रकम नहीं आई तो उसे संदेह हुआ। उस नंबर पर किसी ने दोबारा फोन नहीं उठाया। जब इस बात की शिकायत उसने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर की तो वहां से जवाब मिला कि उसके नाम पर दो एटीएम कार्ड जारी हुए हैं, जिसकी छानबीन 45 दिन के बाद हो सकती है।