फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम से दिल्ली की बस सेवा आज से

Wed, 22 Jul 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की नगरी सुनाम से दिल्ली समेत प्रदेश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थानों को बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। सभी बसे वीरवार से चलने लगेंगी। बुधवार को गोल्डी ने यह जानकारी मीडिया को बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया सुनाम से दिल्ली के लिए रोजाना सुबह 6 बजे बस चलेगी और दिल्ली से यही बस दोपहर 1.45 बजे सुनाम के लिए रवाना होगी। सुनाम से अमृतसर के लिए रोजाना सुबह पांच बजे बस चलेगी और अमृतसर से यही बस दोपहर 12 बजे वापस आएगी।

मां चिंतपूर्णी के लिए रोजाना सुबह पौने छह बजे बस चलेगी। इसके अलावा सुनाम से जालंधर के लिए एसी बस सुबह 10 बजे चलेगी। सुनाम से नैना देवी के लिए सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर बस चलेगी।
विज्ञापन


दिडबा से चंडीगढ़ के लिए सुबह पांच बजे बस चलेगी। इन सभी रूट की बसों को वीरवार  को पंजाब के वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, सुनाम बस स्टैंड हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

गोल्डी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रूट बढ़ाए जाएंगे। भविष्य में नई बसें खरीदी जाएंगी। बस में सफर करना सुरक्षित किया जाएगा और सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें