फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने फूंकी खेती कानूनों की कापियां, पीयू में मनाई गई किसान संघर्ष को समर्पित लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने किसानी संघर्ष को समर्पित लोहड़ी मनाई। इस मौके लोहड़ी की आग में केंद्र की ओर से पास किए खेती कानूनों की कापियां फूंकी गईं। साथ ही केंद्र से इन कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पंजाब स्टूडेंट यूनियन से गुरसेवक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए इन खेती कानूनों ने पूरे देश के मेहनतकश लोगों को संकट में धकेल दिया है। केंद्र ने इन कानूनों जरिये किसानों को अपने मित्र कारपोरेट घरानों के रहमो करम पर छोड़ दिया है। कानूनों के जरिये देश का मंडी सिस्टम और एमएसपी की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। किसानों को उनकी फसलों के कारपोरेट घराने मनमर्जी के दाम देंगे। किसानों की वित्तीय हालत पहले की तुलना में और खराब हो जाएंगी। इसलिए सैकड़ों किसान इन कानूनों के विरोध में दिल्ली के बार्डरों पर बैठे हैं। किसानों का संघर्ष जन आंदोलन में बदल गया है। उन्होंने एलान किया कि किसान संघर्ष के आह्वान पर 26 जनवरी को किसान परेड के लिए भारी संख्या में स्टूडेंट पंजाब से जत्थे लेकर दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें