फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए पटियाला तैयारः परनीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सांसद परनीत कौर ने कहा कि 2021 में कोरोना से निजात मिल जाएगी। टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। पटियाला में तैयारियां पूरी हैं। वे वीरवार को जिला विकास तालमेल और निगरान कमेटी की ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जिला अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकार की फ्लैगशिप स्कीम का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

परनीत ने बताया कि जिले में मनरेगा स्कीम के तहत साल 2020-21 में 46.31 करोड़ खर्च करके 15 लाख 13 हजार 955 दिहाड़ियों का रोजगार 100 दिनों के शर्तिया रोजगार प्रदान करने के लक्ष्य के तहत मुहैया कराया गया है। इस बार तीन महीने कोविड के कारण बंद के बावजूद तीन सालों से ज्यादा राशि खर्च करके इस वित्तीय साल में मनरेगा कर्मियों को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा स्व सहायता समूहों को विभिन्न डिजिटल व अन्य प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करके 1.5 करोड़ की आय दिलाई गई है। पीएम आवास योजना शहरी के तहत 968 लाभपात्रों को 803.44 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत 1624 लाभपात्रों को 107.94 लाख रुपये खर्च करके पखाने बना कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें