कस्बा लौंगोवाल के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी पूरी करने और इमरजेंसी चालू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को नौजवान भारत सभा की तरफ से पत्ती दुल्लट के चौक में पंजाब सरकार का पुतला जलाया गया। इसके अलावा 26 फरवरी को वित्त मंत्री की कोठी का घेराव करने का फैसला किया।
इस मौके पर सभा के पत्ती दुल्लट नेता जसपाल सिंह, बेअंत सिंह और सुरजीत सिंह ने कहा कि लोगों की उक्त समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर नहीं है।
अस्पताल में डाक्टरों की कमी व इमरजेंसी के नहीं चलने के कारण इलाज की सुविधा को तरस रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का बुरा हाल है।
सियासी नेता इन मसलों का समाधान करने के बजाय लोगों का ध्यान इन मांगों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
सभा के नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 फरवरी को वित्त मंत्री की कोठी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, काला सिंह, जुगराज सिंह, राजबीर सिंह, कृष्ण बंटी, जोरा सिंह, गोबिंद सिंह थे।