सुनाम में अचानक बस चलने से टूटा रिक्शा स्टैंड शेड।
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड में खड़ी बस अचानक स्टार्ट हो गई और रिक्शा स्टैंड में घुसकर उसका शेड तहस नहस कर दिया। रिक्शा चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि उस समय यात्री व अन्य लोग वहां मौजूद नहीं थे अन्यथा यह घटना बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
रिक्शा चालक सतपाल सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, गुरनाम सिंह ने कहा कि बस स्टैंड परिसर तो रेहड़ी मार्केट तथा अन्य वाहनों का पार्किंग स्थल बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक परिसर के भीतर दर्जनों रेहड़ियां खड़ी रहती हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बिना मंजूरी के कई अन्य वाहन भी परिसर में खडे़ रहते हैं जोकि हादसों का कारण बन रहे हैं। इस मामले को कई बार कौंसिल के अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।