संगरूर में धान खरीद का जायजा लेने के दौरान किसानों के साथ मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि किसान हितैषी कहलाने वाली अकाली भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदने को मंडियों में उचित प्रबंध न होने की वजह से राज्य के किसान हरियाणा की मंडियों में अपना धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
हलका लहरागागा की अनाज मंडियों का दौरा करने पहुंचीं भट्ठल ने कहा कि मंडियों में आ रही धान की फसल की उचित ढंग से खरीद और लिफ्टिंग नहीं होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बेहद शर्मनाक है कि राज्य में सौ से अधिक गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए हरियाणा की मंडियों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। पंजाब की मंडियों में फसल की भराई और उठान नहीं हो रहा है।
भट्ठल ने कहा कि मंडियों में पीने के पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसानों को मंडियों में काफी अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।