फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे अध्यापक, पुतला फूंक कर नारेबाजी

Fri, 06 Jan 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए एसएसए, रमसा अध्यापक यूनियन ने बस स्टैंड के बाहर अकाली-भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस मौके पर सर्वशिक्षा अभियान, रमसा के तहत काम करते अध्यापकों, लैब अटैंडेंटों की शिक्षा विभाग में सेवाएं नियमित न किए जाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले गुस्साए अध्यापकों ने बस स्टैंड के पास नेहरू पार्क में बैठक की। इस मौके पर अध्यापकों पर डाले झूठे पर्चे रद करने की भी मांग की गई। 

यूनियन के जिला प्रधान अतिंदरपाल घग्गा, जिला महासचिव भरत कुमार ने कहा कि सरकार की ओर स बेशक 27 हजार मुलाजिमों को रेगुलर करने का बिल विधानसभा में पास किया गया था। इसे चुनाव आचार संहिता लगने से पहले-पहले जानबूझ कर अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है।

इसका यूनियन सख्त विरोध करती है और इसका खामियाजा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में सरकार के बायकाट का ऐलान किया गया। इसके साथ फैसला लिया गया कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे पंजाब में लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें