फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी 980 श्रद्धालुओं को लेकर काशीधाम वाराणसी रवाना

Fri, 22 Jul 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में काशीधाम वाराणसी के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के तहत वीरवार सुबह रेलवे स्टेशन पटियाला से काशीधाम वाराणसी के लिए रेलगाड़ी रवाना की गई।
विज्ञापन


इसे कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने हरी झंडी दिखाई। रेलगाड़ी में श्रद्धालुओं के साथ शिरोमणि अकाली दल के उप प्रधान भगवान दास जुनेजा भी गए हैं। 

इस मौके पर रखड़ा ने कहा कि यह रेलगाड़ी जिले के 980 श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी के लिए रवाना की गई है और शुक्रवार सुबह वहां पहुंचेगी। यात्रा दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी किस्म की किसी को भी मुश्किल न हो। यह रेलगाड़ी 24 जुलाई को वापस पटियाला पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए रखड़ा ने कहा कि रेलगाड़ी में तीर्थयात्रा करने गए श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने का मुफ्त प्रबंध किया गया है। रेलगाड़ी में बुजुर्गों के लिए डाक्टर व दवाओं का प्रबंध भी किया गया है। वहीं बच्चों के खेलने व मनोरंजन के साधन भी रखे गए हैं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजखुराना, शिअद के देहाती प्रधान रणधीर सिंह रखड़ा, शहरी प्रधान इंद्रमोहन सिंह बजाज, पटियाला देहाती हलके के इंचार्ज सतबीर सिंह खटडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर---21पीटीएल03
पटियाला में वीरवार को काशीधाम वाराणसी के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें