फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में अब तक 15 की मौत

Sat, 18 Jul 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ की 16 दिन की यात्रा में लगभग दो लाख 31 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। अब तक यात्रा के दौरान 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। यह जानकारी श्राइन बोर्ड के सीईओ प्रदीप त्रिपाठी ने टेलीफोन पर अमर उजाला से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन


सीईओ त्रिपाठी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पंजीकरण को लगाए कैंप में कितने लोगों का पंजीकरण हुआ उसकी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन जितने भी लोग दर्शन को आ रहे हैं सभी पंजीकरण करवा कर आ रहे हैं। त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा के दौरान अभी तक 13 श्रद्धालुओं और दो अन्य की मौत हो चुकी है।

दूसरी तरफ कुछेक भंडारे वालों का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले देशभर में दो लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया था, क्योंकि मेडिकल और पंजीकरण की प्रक्रिया सख्त होने के कारण इतने कम लोगों का पंजीकरण हुआ था। आरोप है कि श्राइन बोर्ड दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ा-चढ़ा कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है क्योंकि इनकी नीतियों के कारण इस बार पंजीकरण कम हुआ है।
विज्ञापन


भंडारे वालों का कहना है कि यात्रा शुरू होने पर चार-पांच दिन तो चंदनवाड़ी और बालटाल के रास्ते सात हजार श्रद्धालु भी दर्शन के लिए नहीं गए। चंदनवाड़ी से तो असल में यात्रा चार जुलाई से शुरू हुई। देशभर में दो लाख लोगों का पंजीकरण हुआ है और 16 दिन में दो लाख 31 हजार श्रद्धालु कैसे माथा टेक गए। 2 से 10 जुलाई तक बालटाल व चंदनवाड़ी के रास्ते दो से तीन हजार श्रद्धालुओं ही पवित्र गुफा पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे।

नियम के मुताबिक बालटाल व चंदनवाड़ी के रास्ते एक दिन में 7500-7500 श्रद्धालुओं यात्रा पर जाने का नियम है, इतने श्रद्धालु अभी तक दोनों रास्ते से शायद ही गए होंगे। भंडारे वालों का आरोप है कि श्राइन बोर्ड अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाचढ़ा कर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें