फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण उतार यत्न यात्रा दिल्ली रवाना हुई

Sat, 23 Nov 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करते ब्राह्मण सभा पंजाब ने ऋण उतार यत्न यात्रा निकाली। इसे तख्तों के जत्थेदार साहिब और सत्कारित लोगों ने गुरु मर्यादा के अनुसार दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन


  ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान पंडित देवी दियाल पराशर की अगुवाई में आनंदपुर साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित एक विशाल ऋण उतार यत्न यात्रा शुरू हुई।

 इस यात्रा का आनंदपुर साहिब की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जत्थेबंदियों के मुखियों ने स्वागत किया। इस यात्रा को दिल्ली रवाना करने के लिए गुरुद्वारा भौरा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन


 इस मौके पर गुरुद्वारा भौरा साहिब में सैकड़ों संगतों ने माथा टेका और अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर विशेष तौर पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि यह यात्रा नौवें गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करते हुए ब्राह्मण सभा के प्रदेश प्रधान पंडित देवी दयाल की अगवाई में निकाली गई।

 एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने इस यात्रा को लेकर ब्राह्मण सभा को बधाई दी। सिंह साहिब ज्ञानी मल सिंह जी जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब ने संगतों को बधाई दी।

 इस मौके पर अन्य प्रमुख लोगों में रूपनगर के विधायक डॉ. दलजीत सिंह चीमा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मंत्री मदन मोहन मित्तल, डॉ. परमिंदर शर्मा, प्रवेश गोयल, भाई अमरजीत सिंह चावला और प्रिंसिपल सुरेन्द्र सिंह ने भी यात्रा का बार-बार स्वागत किया। इस मौके पर लंगर और संगतों के लिए चाय-पकौड़े की व्यवस्था भी की थी। दर्जनों बसों में संगतें यात्रा में रवाना हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें