फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shop fire, two cylinder torn

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा शेरगढ़ चीमा में दो सिलेंडर फटने से जहां करीब पांच लोग जख्मी हो गए, वहीं आग लगने की वजह से दो दुकानों में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ चीमा के बस स्टैंड के समीप गुरमीत सिंह की कंफेक्शनरी की दुकान में किसी कारणवश आग लग गई, जिसके कारण दुकान में पड़े दो सिलेंडर फट गए।

सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ और दुकान की छत उड़ गई। इस हादसे में सुखदेव सिंह, हरमिंदर सिंह, धन्ना सिंह, जसवीर सिंह जस्सी और निर्मल सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि आग से दुकान बुरी तरह से जल गई और लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें