सुखबीर बादल ने कहा कि वर्तमान में 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट की उच्च बिजली दरों से कारोबार चलाना मुश्किल है। अगली अकाली दल सरकार कारोबारियों को अपने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अनुमति देगी।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने घोषणा की है कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पटियाला में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठकें कीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट की उच्च बिजली दरों से कारोबार चलाना मुश्किल है। अगली अकाली दल सरकार कारोबारियों को अपने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की अनुमति देगी। इससे बिजली की दरें घटकर 1.50 रुपये प्रति यूनिट हो जाएंगी। एक नया बिल्ड पंजाब विभाग बनाया जाएगा। यह विभाग बिल्डरों को एक महीने के भीतर सभी अनुमतियां जारी करने के लिए उत्तरदायी होगा।