फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश नहीं: पांच नवंबर तक माैसम रहेगा शुष्क, पारे में गिरावट जारी; सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे पहुंचा

Sat, 31 Oct 2026 09:36 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में शनिवार से पांच नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
पंजाब में अब बारिश नहीं - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पारा अब सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रोपड़ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

शहरों के तापमान पर नजर डालें तो बठिंडा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 29.2, अमृतसर में 27.6, पटियाला में 28.2, पठानकोट में 28, चंडीगढ़ में 29, जालंधर में 29.6 और मोहाली में 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा बरनाला में 27, फरीदकोट में 32, फतेहगढ़ साहिब में 28.7, फिरोजपुर में 27.7 और संगरूर में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.6 डिग्री, लुधियाना का 17.0 डिग्री, पटियाला का 18.3 डिग्री, पठानकोट का 16.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में शनिवार से पांच नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें