फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कांफ्रेंस करते अवतार सिंह मक्कड़।
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद-पटियाला रोड पर कमेटी द्वारा खरीदी गई 50 एकड़ जमीन पर कहा कि एसजीपीसी ने जमीन बहुत कम कीमत और पूरे नियमों के अनुसार ही खरीदी है। मक्कड़ ने कहा कि खरीदी गई जमीन में शिरोमणि गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रिसर्च फार्म बनाया जाएगा। एसजीपीसी के सभी कॉलेजों से हुई आमदनी से फार्म का निर्माण आगामी समय में शुरू किया जाएगा।
एसजीपीसी पर कमेटी के रागी कीर्तनिए भाई बलदेव सिंह बड़ाला के सभी आरोपों को नकारते हुए मक्कड़ ने कहा कि बडाला सबसे पहले एसजीपीसी का लाखों का हिसाब चुकता करें। अगर बडला को एसजीपीसी नौकरी से निकाल देती है तो उन्हें कौन काम देगा। वह उन पर एक भी आरोप को सच साबित करके दिखाए हम भुगतने को तैयार हैं। मक्कड़ सोमवार को फतेहगढ़ साहिब में आर्म्ड फोर्स अकादमी के शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जमीन खरीद का मामला
30 मार्च को एसजीपीसी से बागी होकर गुरुद्वारा प्रबंधन सुधार लहर के अधीन सिख सद्भावना दल गठित करने वाले कमेटी के मौजूदा रागी भाई बलदेव सिंह बडाला ने फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कांफ्रेंस कर एसजीपीसी पर 50 एकड़ सस्ती जमीन को करोड़ों के भाव खरीदने के आरोप लगाए थे। बडाला ने यह भी बताया था कि एसजीपीसी ने ऐसा करके गुरु की गोलक से चार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान किया। इसके अलावा हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में चल रहे मीरी पीरी ट्रस्ट को 1.04 करोड़ देने का भी प्रस्ताव पास करने के आरोप लगाए थे।