फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नष्ट कराया सात क्विंटल मिलावटी मावा

Fri, 25 Oct 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सेहत विभाग की ओर से छापामारी के दौरान पकड़ा गया सात क्विंटल खोया जांच में मिलावटी पाया गया है। इस खोया के चार सैंपल चंडीगढ़ लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए थे। जो फूड एनालिस्ट पंजाब चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार अनसेफ घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


येे मानव सेहत के लिए हानिकारक हैं। इसलिए विभाग ने मिलावटी खोया जिला सेहत अधिकारी डॉ. हरीश मल्होत्रा की अगुवाई और फूड सेफ्टी अफसरों पुनीत शर्मा, अनिल कुमार और गौरव कुमार की मौजूदगी में पटियाला के डंपिंग ग्राउंड में जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया।

सिविल सर्जन डा. वरिंदर सिंह मोही ने बताया कि कुछ दिन पहले विभाग की टीमों की ओर से पानीपत (हरियाणा) से तीन व्यक्ति अपनी जीपों पर सात क्विंटल खोया लाद कर पटियाला शहर में विभिन्न जगहों पर सप्लाई करने के लिए आ रहे थे। विभाग ने उन्हें मौके से काबू करके खोया अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि मिलावटी खोया के साथ पकड़े तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि त्योहारों के मद्देनजर अगर भविष्य में भी कोई मिलावटी पदार्र्थ जैसे नकली खोया, दूध व अन्य खाद्य पदार्थ बेचता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट तहत बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें