फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को सामाजिक बराबरी, इंसाफ देने के मुद्दे पर सेमिनार

Wed, 08 Jun 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते सांसद डा. धर्मवीर गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने कहा कि आज हर मोहल्ले, हर आंगन में एक अंबेदकर, एक भगत सिंह की जरूरत है जिनकी अगुवाई में न्याय, इंसाफ और बराबरी पर आधारित समाज का सृजन किया जा सकता है। डा. गांधी शहर की 10 दलित बस्तियों, माजरियों और आठ विधानसभा हलकों से चुने पांच दलित नौजवानों के लिए सामाजिक बराबरी और सामाजिक इंसाफ के मुद्दे को लेकर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सेमिनार में 100 से ज्यादा नौजवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दिल्ली से आए डा. सुभाष गाताड़े ने कहा कि सभी को डा. भीम राव अंबेदकर की वह शिक्षा कभी नहीं भूलनी चाहिए कि दलितों के दो दुश्मन हैं। पूंजीवाद और ब्राह्मवाद। दलितों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। साथ ही अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा तभी जाकर उनकी हालत में सुधार हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें