फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने छात्र को पगड़ी पहने से रोकने पर विवाद

Mon, 30 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माफी मांगता आरोपी टीचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब के सेंट मैरी स्कूल में छात्र को पगड़ी पहनने के मना करने पर विवाद खड़ा हो गया। शिक्षक ने छात्र को क्लास रूप में बाहर खड़े रखा। छात्र के माता पिता ने इस घटना  के बारे में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह से लिखत में शिकायत की। इस पर सिंह साहिब व सिख जत्थेबंदियों की ओर से सखत नोटिस लिया गया। इस के चलते इस स्कूल  के पीटी टीचर व स्कूल मैनेजमेंट को लिखित में माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन


स्कूल के छात्र परमिंदर  सिंह पुत्र हरदियाल सिंह , गुरविंदर सिंह पुत्र भाग सिंह, रवनीत सिंह  पुत्र तरनजीत सिंह , सुखविंदर सिंह  पुत्र  संरजीत सिंह आनंदपुर साहिब ने  बताया कि सुबह जब वह पगड़ी बांध कर स्कूल पुहंचे तो पीटी  टीचर विरेंदर ने उन्हें कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया ओर उनके साथ मारपीट की। छात्रों ने कहा कि उन्हें स्कूल में कड़ा आदि पहनने से भी रोका जाता है। छात्रों ने घर पहुंच कर अपने माता पिता को सारी घटना के बारे में बताया। अभिभावकों ने इस संबंध में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार  सिंह साहिब  ज्ञानी मल्ल  सिंह  को  लिखित में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। ज्ञानी मल्ल  सिंह ने दोनो पक्षों को तख्त साहिब के  मीटिंग हाल में बुलाया। यहां स्कूल मैनेजमेंट व  पीटी टीचर की ओर से लिखित में माफी मागने के मामला शांत हुआ।

स्कूलों को लिखा जाएगा पत्र: शिक्षा मंत्री
मामला शिक्षा  मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के ध्यान में आया तो उन्होंने  जिला शिक्षा अधिकारी हरप्रीतइंद्र सिंह खालसा  व डीईओ प्राइमरी डॉ. हरचरनदास को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को पगड़ी बांधने के लिए रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल व टीचर से बात की है। उन्होंने अपनी गलती को माना  है। चीमा ने कहा कि इस तरह की घटना आगे से न  हो  इस लिए सभी स्कूलों को पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा  कि बच्चों पर इस तरह की धार्मिक बंदिशें न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें