फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मैनेजमेंट ने ड्रेसर बुलाकर बच्चों के बाल कटवाए

Sat, 30 Apr 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आर्य समाज चौक के पास प्लेवे स्कूल मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स के सिर के बाल कटवा दिए, जिससे स्कूल में हंगामा हो गया। स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने आकर स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस मामले को बढ़ता देखकर शिरोमणि अकाली दल शहरी के प्रधान कुलविंदर सिंह विकी रिवाज और थाना कोतवाली के इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाणा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। घबराई स्कूल मैनेजमेंट ने मामला दबाने के लिए स्टूडेंट्स के अभिभावकों को प्यार के साथ समझाना शुरू कर दिया और कुछ समय बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रमुख राजदीप सिंह ने बताया कि स्कूल के जो स्टूडेंट्स जैजी बी स्टाइल या अपने बालों को बॉलीवुड कलाकारों की तरह बनाकर स्कूल आते हैं, उनको कई बार कहा जा चुका था कि वह इस तरह के हेयर स्टाइल बनाकर स्कूल में न आएं। यह सब स्कूल में मान्य नहीं है। लेकिन वह स्टूडेंट्स फिर भी नहीं सुन रहे थे इसलिए आज स्कूल मैनेजमेंट ने खुद ही अपने स्तर पर स्कूल में हेयर ड्रेसर बुलाकर इन स्टूडेंट्स के बाल कटवा दिए। जिस पर किसी ने कोई एतराज नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तो स्कूल मैनेजमेंट ने खुद ही फोन किया था, ताकि माहौल खराब न हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें