फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की बस पलटी, तीस बच्चे बाल-बाल बचे

Thu, 21 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मालेरकोटला/संगरूर)
विज्ञापन
मालेरकोटला के गांव कुठाला में पलटी स्कूल की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वीरवार सुबह नजदीकी गांव कुठाला में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। बस में तीस से अधिक बच्चे सवार थे जिन्हें पास के लोगों ने बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस सुबह बच्चों के लेकर जा रही थी। गांव कुठाला में अचानक बस बेकाबू होकर खेतों में पलट गई और बच्चों ने चीख पुकारना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर आसपास खेतों में काम करते लोग पहुंच गए।

उन्होंने बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और उनके बैग में से डायरी निकालकर उनपर लिखे नंबरों पर संपर्क करके सूचित किया। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर बस चालक व उसका सहायक मौके से फरार हो गए। हालांकि हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें