स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल राजपुरा के नौ स्काउट व गाइड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्री लंका में आयोजित 9वें राष्ट्रीय स्काउट जंबोरी में भारत स्काउट और गाइड की तरफ से भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इसमें भारत, बंगलादेश, पाकिस्तान, मालद्वीप, पोलैंड, मलेशिया, श्री लंका, जापान, नेपाल के 9000 स्काउट और गाइड ने भाग लिया। श्री लंका स्काउटस एसोसिएशन की ओर से स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के स्काउट व गाइड को सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन तरसेम जोशी व प्रिंसिपल सुदेश जोशी ने सभी को बधाई दी।