फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में 62 लाख से अधिक का घपला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नगर निगम में करीब 62 रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। निगम की बिल्डिंग, लाइसेंस और वाटर सप्लाई शाखाओं में कैश की रिकवरी करने वाले क्लर्क ने यह घपला किया है। इसका खुलासा ऑडिट टीम ने रिकॉर्ड की छानबीन के दौरान किया। इसके बाद निगम के ज्वाइंट कमिश्नर नमन मड़कन ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी और थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

फीस लेकर रसीद तक देता था आरोपी
आरोपी क्लर्क राजन पाठी निवासी गांधी नगर काफी समय से निगम की बिल्डिंग, लाइसेंस व वाटर सप्लाई शाखाओं में कैश की रिकवरी करने का काम करता था। इस दौरान अगर कोई उसके पास किसी भी प्रकार की फीस भरने के लिए आता था, तो वह पैसे लेकर रसीद दे देता था। उक्त पैसों को निगम के खाते में जमा करवाने की बजाय वह उन्हें अपनी जेब में डाल लेता था।
ऑडिट में रिकॉड की छानबीन में हुआ खुलासा
इस बारे में निगम के किसी अधिकारी को कुछ पता नहीं था। जब कुछ समय पहले ऑडिट टीम की ओर से इन शाखाओं का ऑडिट किया गया, तो रिकॉर्ड की छानबीन में गबन में बारे में पता लगा। जांच के दौरान जब क्लर्क से पूछताछ की गई, तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। क्लर्क ने कुल 62 लाख 44 हजार 385 रुपये का घपला किया है। इसके बाद निगम ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी क्लर्क को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें