ग्राम पंचायत उपचुनाव में विभिन्न ग्राम पंचायतों में बतौर पंच व सरपंच निर्विरोध चुने गए।
पटियाला ब्लॉक की बरसट ग्राम पंचायत से बीसी कैटेगरी के सुखविंदर सिंह, बीड़ बहादरगढ़ से बीसी कैटेगरी के महिंदर राम, काठमडी से जनरल कैटेगरी के सतनाम सिंह, असाहिबपुर ग्राम पंचायत से रजिंदर कौर, बालीपुर ग्राम पंचायत से करनैल कौर बतौर पंच चुने गए।
सन्नौर ब्लॉक की पंजौला ग्राम पंचायत से जनरल कैटेगरी की लाभ कौर, साहिब नगर थेड़ी से पुष्पा रानी, भूनरहेड़ी ब्लॉक से मशाल बस्ती ग्राम पंचायत से एससी कैटेगरी के मेवा राम, बहिरू से जनरल कैटेगरी के गुरभेज सिंह, लाहिला जगीर ग्राम पंचायत से कुलदीप कौर बतौर पंच चुने गए।
वहीं राजपुरा ब्लॉक में बख्शीवाला से एससी कैटेगरी के हरविंदर सिंह सरपंच चुने गए। आलमपुर ग्राम पंचायत से गुरभेज सिंह, जय नगर से गुरमुख सिंह, सधरोर से बलविंदर सिंह, पाबरा से अमरजीत सिंह, उरना से तसवीर सिंह सभी बतौर पंच चुने गए। घन्नौर ब्लॉक में पालियां कलां से गुरिंदर सिंह सरपंच के तौर पर निर्विरोध चुने गए। इसी ब्लॉक से पंच के तौर पर महदूदां ग्राम पंचायत से तरलोचन सिंह, नारायण गढ़ से राम करन चुने गए। नाभा ब्लॉक में श्री गुरु तेग बहादुर ब्लॉक से भजन सिंह, समाना ब्लॉक में गाजेवास ग्राम पंचायत से लखवीर सिंह, गाजीपुर से हजूरा सिंह, आलमपुर से जरनैल सिंह, पातड़ां ब्लॉक में गलौली ग्राम पंचायत से जीता राम बतौर पंच चुने गए।
वहीं चुनाव लड़कर जीतने वालों में सन्नौर ब्लॉक में दुलभाहा से कुलदीप सिंह ने सरपंच के उपचुनाव जीते। भूनरहेड़ी में चिरवा से हरबंस सिंह बतौर सरपंच, नाभा में लुबाना करमू से अमरिंदर सिंह भी बतौर सरपंच, नाभा में ही बनेरा कलां से भीम सिंह ने भी सरपंच के उपचुनाव जीते। समाना ब्लॉक में बिशनपुरा से गुरमेल सिंह और डेरा गाजीसलार से बसंत चंद ने पंच के उपचुनाव जीते।