फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में आयोजित हुए चित्रकारी मुकाबले में सानिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में पासी रोड स्थित सरकारी को-एड मल्टीपर्पस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकारी मुकाबले करवाए गए। इसमें प्रिंसिपल तोता सिंह चहल और हाई ब्रांच इंचार्ज मनप्रीत कौर ने पुरस्कार बांटे। चित्रकारी मुकाबलों के हाई वर्ग में सानिया पहले, राजवीर दूसरे और राहुल तीसरे, मिडिल विंग में किरण पहले, किरण दूसरे और अभि तीसरे, प्राइमरी विंग में दीपक पहले, परमीत सिंह दूसरे और निखिल तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही सतनाम सिंह, किरण, अमित, भूमिका, जैसमीन और रितिका को अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी लोगों को किसी भी प्रकार के जुल्म के खिलाफ लड़ने को प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें