संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष घनशाम कांसल की अगुवाई में संगठन के भवन में हुई। मुख्य मेहमान के रूप में एसपी एच अमरजीत सिंह घुम्मन और विशेष मेहमान के रूप में एक्सईएन हरजीत सिंह, डीएसपी संदीप वडेरा, डीए लीगल एडवोकेट केसर सिंह ने शिरकत की।
चैंबर के चीफ पैट्रन डॉ. एआर शर्मा ने कहा कि भूजल स्तर गिरने की वजह से नई इंडस्ट्री स्थापित करने पर लगी रोक से जिले में बेरोजगारी बढे़गी। पहले से स्थापित इंडस्ट्री के लिए भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना जरूरी कर दिया गया है।
चैंबर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सामने पर लिखित तौर पर अपना पक्ष रखा है। जिले में खेती के मुकाबले इंडस्ट्री में पानी की खपत नहीं के बराबर है। लिहाजा इंडस्ट्री को इससे छूट दी जाए और यदि सरकार ऐसा करती है तो जिला संगरूर में करीब दो सौ नए यूनिट स्थापित हो सकते हैं।
चैंबर के जिलाध्यक्ष घनशाम कांसल ने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों को एक मंच पर लाने के लिए संगरूर चैंबर की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मेहमान एसपी एच ने कहा कि उद्योगपतियों को सुरक्षित माहौल देने का पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
एक्सईएन हरजीत सिंह, डीए लीगल केसर सिंह, बलविंदर जिंदल, जिला सचिव अमित जिंदल, बलाक संगरूर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संदीप बांसल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लाक के अध्यक्षों का सम्मान किया गया, जिनमें भवानीगढ के सतवंत सिंह, अमरगढ के स्वर्णजीत सिंह, शेरपुर के सुनील गोयल, संगरूर के संदीप बांसल शामिल हैं।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष एमपी सिंह, नवनीत शीतल, पटियाला चैंबर के सचिव अरूण कुमार, वीपी सिंह, विजय गुप्ता, रकेश कुमार, प्रभात जिंदल, अमृत गर्ग, अमर सिंह, भूषण कांसल, विजय मोहन, दीपक मित्तल, शीशपाल मितल, प्रदीप मितल, अनिल लोंगोवालिया, कृष्ण राजू, पंकज मोहन, दर्शन सिंह आदि हाजिर थे।