फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में राजदत्त बेस्ट स्टूडेंट घोषित

Sun, 18 Dec 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के एसएनएएस आर्य व मॉडल स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि जोगिंदरपाल सिंगला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएनएएस सीनियर सेकेंडरी और एसएनएएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी मंडी गोबिंदगढ़ ने संयुक्त तौर पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया। इस मौके पर शिअद जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन जोगिंदरपाल सिंगला मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


 समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम में अनमोल रिश्ते, स्किट, वेस्टर्न डांस और भंगड़े की पेशकारी की गई। स्कूल प्रिंसिपल ऊषा शर्मा और प्रिंसिपल रामेश्वर दास ने अपने स्कूलों की प्राप्तियों की रिपोर्ट पेश की। 

समारोह में अरुणा शारदा ट्राफी नितेश को, बेस्ट एथलीट देवचंद्र, कक्षा 10वीं टॉपर रवि, कक्षा 12वीं में टॉपर जश्नदीप, कल्चरल में अभिषेक, बेस्ट स्टूडेंट राजदत्त, बेस्ट स्पीकर विपन, बेस्ट प्लेयर विपन दुबे, बेस्ट आर्टिस्ट सनी, बेस्ट सिंगर लखवीर सिंह, बेस्ट सामाजिक कार्यकर्ता कमल, बेस्ट एनसीसी कैडेट काशी, बेस्ट हाउस तेजस्वी, बेस्ट एनसीसी सार्जेंट गुरिंदर सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल कमेटी प्रधान सुरेश कुमार सिंगला, सचिव डॉ. मनमोहन कौशल, मैनेजर रजनीश बसी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राजीव बंसल, प्रकाश चंद गर्ग, सुभाष गुप्ता, पवन जलूरिया, आरपी शारदा, हरिंदरपाल कोछड़ और नवीन जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें