सुनाम में बातचीत करते राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा।
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल के चुनावी घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन व सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा का दावा है कि 17 जनवरी को घोषणा पत्र जारी होगा।
उन्होंने कहा कि इस संबंधी 15 जनवरी को अंतिम बैठक होगी जिसमें पार्टी की औपचारिक मुहर लगेगी और 17 जनवरी को इसे जारी कर दिया जाएगा।
ढींढसा ने कहा कि पार्टी के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ही पंजाब के अगले सीएम होंगे।
मुख्यमंत्री बादल तो यह चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। पार्टी ने उनसे आग्रह किया कि आप चुनाव भी लडे़ं और मुख्यमंत्री भी आप ही होंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों के स्तर पर हो रही अनियमितता के चलते लोग परेशान हैं।
मोदी सरकार का यह फैसला तो सराहनीय है। दो माह में देश के अलग अलग हिस्सों में हुए चुनाव में लोगों ने बार बार अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। विवादों में आने वाले बैंकों पर केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है। पंजाब में इसका पाजिटिव असर रहेगा।