रोपड़ में कांग्रेस नेताओँ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
रोपड़ विधान सभा हलके से कांग्रेस की ओर से बरिंदर ढिल्लों को चुनाव मैदान में उतारने के बाद स्थानीय दिग्गजों ने इस्तीफा दे दिया। स्थानीय नेताओं ने विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी को जिला कांग्रेस भवन में बुला कर अपने इस्तीफे सौंपे और 16 जनवरी तक टिकट न बदलने पर बड़ा फैसला लेने की चेतावनी दी।
बरिदंर ढिल्लों को बाहरी बताते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेता खासकर टिकट के दावेदार शुरू से ही विरोध कर रहे थे। शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में स्थानीय नेताओं ने मीटिंग की। मीटिंग में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी भी हाजिर रहे। इस दौरान सुखविंदर सिंह विस्की, अमरजीत सिंह भुल्लर,विजय टिंकू, अशोक वाही और डॉ. रमेश दत्त शर्मा ने ढिल्लों का विरोध किया।
इसके बाद सभी नेताओं ने सीएलपी लीडर चरनजीत चन्नी को अपने इस्तीफे सऔप दिये। चन्नी ने कहा कि स्थानीय नेतायों के इस्तीफे के बारे में वह पार्टी हाईकमान के साथ बात करेगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि वह 16 जनवरी तक पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगे। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, हरभाग सिंह देसूमाजरा, जैलदार सतिंवदर सिंह चैडियां, जगदीश काजला हाजिर थे।
चन्नी ने आजाद चुनाव लड़ने की दी चेतावनी
कांग्रेस भवन में स्थानीय नेताओं के साथ बंद कमरे में मीटिंग के दौरान विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अगर बरिंदर ढिल्लों की टिकट न बदली गई तो वह भी आजाद तौर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि उन्हें मीडिया के सामने यह बात नहीं की। मीटिंग में शामिल अमरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चन्नी ने कांग्रेसी नेताओं से कहा है कि अगर 16 जनवरी को टिकट न बदली गई तो वह आजाद तौर पर श्री चमकौर साहिब हलके से चुनाव लड़ेंगे।