फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: शिअद नेता के भतीजे की दिल का दौरा पडऩे से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पढ़ाई के लिए दो दिन पहले कनाडा गए पटियाला के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से वहां मौत हो गई है। मृतक की पहचान हशीश सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पटियाला के तौर पर हुई है, जो अकाली दल नेता आई एस बिंद्रा का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

युवक कनाडा के ब्राम्पटन शहर में रह रहा था। लड़के को कनाडा भेजने के अभी परिवार वालों के चाव पूरे भी नहीं हो सके थे कि उनके पास उसकी मौत की खबर पहुंच गई। इसके बाद से परिवार में मातम का माहौल है। खासतौर से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां ने पंजाब सरकार से बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की मांग की है, ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे को छाती से लगा सके। परिवार वालों के मुताबिक मृतक के पिता की भी करीब ढाई साल पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। घर में अब मां व हशीश सिंह ही थे, मां एक निजी स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें