फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा, इकट्ठे और आगे भी रहेंगे : ढींढसा

Sat, 04 Jul 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल और भाजपा इकट्ठे थे, हैं और भविष्य में भी रहेंगे। मुद्दे विशेष पर दोनों दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेकिन यह गठबंधन, पंजाब व देश की तरक्की व भाइचारक एकता के लिए है। शनिवार को वित्तमंत्री यहां नगर काउंसिल में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुनाम शहर में ऊधम सिंह की भव्य यादगार, फायर ब्रिगेड, सरकारी कालेज में दो करोड़ रुपये की लागत से आडिटोरियम बनाया जाएगा। आडिटोरियम तथा स्टेडियम के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई है। विस चुनाव समय से पहले करवाने की अटकलों को खारिज करते उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं कर रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए जीएसटी फार्मेट पर पंजाब की सहमति है, लेकिन कुछ प्रावधान हटाए जाने की मांग की गई है। पंजाब ने मांग रखी है कि फसलों के परचेस टैक्स, सेस टैक्स को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए अथवा कोई स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


पांच या सात साल तक मुआवजा अथवा भरपाई का फार्मूला पंजाब को मंजूर नहीं है। इससे पहले ढींढसा ने सभी पार्षदों व काउंसिल अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें