अलायंस इंटरनेशनल स्कूल के प्री नर्सरी, नर्सरी व केजी के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर रॉक गार्डन और सुखना झील ले जाया गया। यहां बच्चों को रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद की ओर से बनाई गई कलाकृतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
स्कूल की डायरेक्टर अरुणा भारद्वाज ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि यदि बच्चों की नींव मजबूत होगी तो वह शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं। इसलिए उन्हें टूर पर ले जाना चाहिए।