फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत, 12 घायल

Tue, 28 Mar 2017 03:46 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो ‌फोटो
विज्ञापन
थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव चहल में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


भादसों और चहल में रेहड़ियां लगाकर फल व सब्जियां बेचने का काम करने वाले लोग महिंदरा यूटीलिटी में खन्ना मंडी से सब्जियां व फल लेने जा रहे थे। उनकी गाड़ी गांव चहल में चहल से साथ जाने वाले अन्य साथियों के इंतजार में साइड पर खड़ी हुई थी। कुछ व्यक्ति गाड़ी में बैठे थे।

इसी दौरान पीछे से स्क्रैप से भरे हुए ट्रक ने यूटीलिटी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यूटीलिटी गाड़ी टक्कर लगने से बिजली के मीटरों वाला बक्सा, खंबे और पेड़ को तोड़ती हुई दुकान के शेड में जाकर लगी। शेड की चादरें लगने से गाड़ी के चालक पूरन दास और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल बंटी, छला राम, चंद खां, सुखचैन, जोगिंदर सिंह, अजैब सिंह और परमजीत सिंह समेत 12 के करीब लोगों को सरकारी अस्पताल भादसों और गंभीर घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसी दौरान जगतार सिंह तारी व अवतार सिंह निवासी चहल और पूरन दास उर्फ बिल्लू की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतकों और घायलों के परिवार वालों ने चहल-गोबिंदगढ़ रोड पर दोपहर को पुलिस पर ढीली कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए रोष धरना लगा दिया। परिवार वालों ने कहा कि हादसे के बाद कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना भादसों के इंचार्ज जसविंदर सिंह खैरा ने कहा कि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें