फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में होमगार्ड जवान समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक होमगार्ड जवान समेत चार की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले केस में सदर समाना पुलिस के पास वीरपाल कौर निवासी ककराला भाईका ने बयान दिया है कि उसका पति बलजीत सिंह पंजाब होमगार्ड में नौकरी करता था। ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से वह घर आ रहा था। रास्तें में प्रेम सिंह वाला मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बलजीत सिंह की मौत हो गई।
अवतार सिंह निवासी आलमपुर ने थाना खेड़ी गंडियां पुलिस को बताया कि उसका लड़का नवजोत सिंह अपने मोटरसाइकिल से बस अड्डा खेड़ी गंडियां जा रहा था। रास्तें में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सेक्टर- 32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बनूड़ पुलिस पास महेश शाह निवासी गांव दुमा हिरोता बिहार ने बताया कि उसका रिश्तेदार टंटन शाह निवासी राजपुर नवादा बिहार टोल प्लाजा अजीजपुर पास सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। राजीव कुमार निवासी गांव जंडोली ने थाना शंभू पुलिस को बताया कि उसका भांजा संदीप सिंह निवासी गांव रामपुर खुर्द व उसकी दादी लक्ष्मी देवी कार से गांव राजगढ़ जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार कैंटर चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी देवी को काफी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें