फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-बाइक की टक्कर, दो युवतियों समेत तीन की मौत

Mon, 27 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर एक निजी कंपनी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लड़कियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


पुलिस चौकी पहर के थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव फरीदपुर अराइया निवासी संजय कुमार अपनी दो रिश्तेदार लड़कियों रमा व सपना को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बनूड़ से राजपुरा जा रहा था। राजपुरा के पास गांव आलमपुर चौक पर एक निजी कंपनी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक खदानों में जाकर पलट गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें नजदीकी अस्पताल ज्ञान सागर में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत करार दे दिया। सूचना मिलते ही चौकी जनसूआ व थाना शंभू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया लेकिन बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। उनकी आयु 21 व 22 वर्ष की थी। तीनों की मौत की खबर गांव में पहुंचने से सारे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें