फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दादी की मौत, पोता व बेटा घायल

Mon, 20 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में सोमवार को हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाना-पटियाला रोड पर सोमवार सुबह ट्रक के टायर के नीचे आने से दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 साल का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बुजुर्ग महिला के बेटे को भी चोटें आईं हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। सिटी समाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


समाना-पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल पर सोमवार सुबह एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में बुजुर्ग महिला प्रीतम कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी गांव मयाला की मौत हो गई। यह बुजुर्ग महिला अपने बेटे साहिब सिंह और पोते (14 साल) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर समाना की तरफ आ रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मारी।

इससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और इसमें सवार प्रीतम कौर ट्रक के टायर नीचे आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। उनका पोता भी नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल है। बेटे साहिब सिंह को भी चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल समाना में दाखिल कराया गया। यहां से पोते को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर वारदात के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज तलाश शुरू क दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें