अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नंगल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने रिंकू (25) पुत्र गुरदास राम निवासी दोबेटा कालोनी टाइल्स लगाने का काम करता था। रिंकू शाम को ब्रम्हपुर से वापस आ रहा था। गांव रायपुर के नजदीक नंगल से चंडीगढ़ की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से कार के साथ फरार हो गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।