फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार समेत भाखड़ा में गिरे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की लाश हरियाणा से मिली

Sat, 23 Apr 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
समाना के नजदीक गांव जोड़ामाजरा में कार समेत भाखड़ा नहर में गिरे रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हजूरा सिंह औलख की लाश हादसे के तीन दिन बाद हरियाणा में सिरसा के पास से भाखड़ा नहर ब्रांच से बरामद हो गई। उनके बेटे गुरप्रीत सिंह की लाश पुलिस को हादसे के अगले ही दिन कार की पिछली सीट से बरामद हो गई थी। क्रेन की मदद से कार को भाखड़ा नहर से निकाला गया था।
विज्ञापन


सिटी समाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। वैसे लाश पर किसी तरह के कोई तेजधार हथियार के निशान नहीं थे। यह मामला एक्सीडेंट का ही लगता है। परिवार वालों के शक जताने पर अब तक इस मामले में जितने भी लोगों के साथ पुलिस ने पूछताछ की है उसमें भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रणबीर सिंह ने बताया कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हजूरा सिंह औलख (63) निवासी बाजवा कालोनी पटियाला का बेटा गुरप्रीत प्रापर्टी डीलिंग व फाइनेंस का काम करता था।

परिवार वालों ने शक जताया है कि हो सकता है कि लेन-देन को लेकर किसी ने रंजिशन हादसे को अंजाम दिया हो, इसलिए रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व उनके बेटे की जिन लोगों के साथ हाल ही में प्रापर्टी डीलिंग हुई थी या फिर पैसों का लेन-देन था, उन सभी को बुलाकर पूछताछ की गई है। खास तौर से हादसे के करीब 15 दिन पहले ही दोनों बाप-बेटा ने एक करोड़ की जमीन खरीदी थी। इस जमीन को बेचने वाले लोगों को भी बुलाकर पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व उनका बेटा मंगलवार बाद दोपहर समाना के नजदीक गांव जोड़ामाजरा में किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। गांव के नजदीक कार का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों कार समेत भाखड़ा नहर में गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें