फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के बीस मिनट के अंदर पहुंचेगी पुलिस

Fri, 01 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना करते एसएसपी वरिंदरपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रैपिड रुरल पुलिस रिस्पांस व्यवस्था की शुरुआत रोपड़ में शुक्रवार को एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने की। एसएसपी ने पुलिस लाइन में 18 चार पहिया और 24 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि यह व्यवस्था शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी घटना के बाद  20 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। इस व्यवस्था को असरदार ढंग के साथ चलाने के लिए जिले में आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। कंट्रोल रूम में चार टेलीफोन लाइनों की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी काल ड्राप न हो। दो लाइनों पर काल सुनी जाएगी और दो लाइन पर संबंधित अधिकारी से साथ संपर्क किया जाएगा। कंट्रोल रूम के आने वाली हर काल को रिकार्ड किया जाएगा। कंट्रोल रूम में फेक काल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 

इस व्यवस्था के अंतर्गत जिले के सभी थानों को कुल 30 बीटों में बांटा गया है और इन बीटों में 18 चार पहिया वाहन और 12 दो पहिया वाहन तैनात किए गए हैं। यह वाहन आधुनिक संचार उपकरणों से लैंस हैं। इन वाहनों पर अलग अलग रैंक के कुल 192 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। मुलाजिम शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस मौके पर वजीर सिंह खहरा पुलिस कप्तान, हरपाल सिंह संधू पुलिस कप्तान, संत सिंह धालीवाल डी.एसपी, मनवीर सिंह बाजवा डीएसपी, तेजिंदरपाल सिंह ढिल्लों डीएसपी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें