फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम दोबारा शुरू: डा. गांधी

Thu, 30 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जो 15 दिन से कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण रुका हुआ था वह दोबारा चालू हो गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने बुधवार को जारी एक बयान में दी है। 

उन्होंने कहा कि रेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 2326 करोड़ की लागत से राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन डबल करने, इसके इलेक्ट्रिफिकेशन और राजपुरा-मोहाली/चंडीगढ़ नया रेल लिंक स्थापित करने के तीनों काम दिसंबर 2019 तक पूरे कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेल विभाग से यह भी सूचना मिली है कि पटियाला से बठिंडा तक के सभी रेल लिंक को फाटक रहित करने के लिए और फाटकों वाली जगहों पर अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे पटियाला, नाभा, धुरी, बरनाला, तपा, रामपुरा फूल सभी शहरों में फाटकों के कारण लगने वाले जाम खत्म हो जाएंगे। इस लाइन से गाड़ियां चलने की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। साथ ही यह भी सूचना मिली है कि पटियाला रेलवे स्टेशन का चार करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें