फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब पर हमले के लिए अकाली दल असली जिम्मेदार: भट्ठल

Wed, 31 Aug 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में पत्रकारों से वार्ता करतीं पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की तेजतर्रार नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने श्री दरबार साहिब पर हमला के लिए अकाली दल को असल जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सवाल किया कि अकाल तख्त साहिब पर हमला क्यों हुआ? इसलिए हुआ क्योंकि अकाल तख्त परिसर में आतंकवादियों को पनाह दी गई थी और वहां से सैकड़ों महिलाओं के शव मिले।
विज्ञापन


अकाल तख्त की पवित्रता को भंग करने का पहला अमानवीय कदम अकाली दल ने उठाया था। तख्त साहिब की पवित्रता व सर्वोच्चता को कायम रखने व आतंकियों को निकालने के लिए वहां हमला हुआ जोकि दुर्भाग्यपूर्ण व गलत था। यह नहीं होना चाहिए था, लेकिन इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस नहीं बल्कि अकाली दल ही जिम्मेदार है। भट्ठल सुनाम में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।

एक सवाल के जवाब में भट्ठल ने कहा कि पहले तो अरविंद केजरीवाल नैतिकता के आधार पर तुरंत त्याग पत्र देकर जवाब दें। केजरीवाल चुप क्यों बैठे हैं। इसके अलावा आरोपों में घिरे अपने विधायकों पर कार्रवाई करें। सुच्चा सिंह छोटेपुर पर तो तुरंत कार्रवाई करके उन्हें अपमानित कर दिया गया। पंजाबी होने के कारण छोटेपुर जैसे नेता के साथ ऐसा भेदभाव किया गया है। टिकट के बदले पैसे देने के मामले की जांच हो। एक अन्य सवाल के जवाब में भट्ठल ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसान का कर्ज माफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें