फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज भी होगी बारिश: तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; धान की फसल को फायदा

Tue, 21 Jul 2026 08:36 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

खेतीबाड़ी माहिरों ने बारिश को धान की फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताया है। माहिरों के मुताबिक बारिश का पानी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को जड़ों तक गहराई से ले जाता है। जिससे झाड़ अधिक रहने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इससे सिंचाई के लिए भू-जल का इस्तेमाल कम होगा।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पंजाब के तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। आज भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब के 14 जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं।

वहीं 23 जुलाई को चार जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अलर्ट है। पंजाब के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को होशियारपुर में 13.0 एमएम, रूपनगर में 16.5 एमएम, पठानकोट में 9.0 एमएम, मोहाली में 10.0 एमएम की बारिश प्रमुख तौर से दर्ज की गई। खेतीबाड़ी माहिरों ने बारिश को धान की फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताया है। माहिरों के मुताबिक बारिश का पानी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को जड़ों तक गहराई से ले जाता है। जिससे झाड़ अधिक रहने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इससे सिंचाई के लिए भू-जल का इस्तेमाल कम होगा।

पंजाब के तापमान में सोमवार को 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे हो गया है। सबसे अधिक 41.9 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी न्यूनतम पारा सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

सबसे कम 25.5 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 31.2, लुधियाना का 29.4, पटियाला का 29.3, पठानकोट का 31.3, बठिंडा का 39.4, एसबीएस नगर का 29.0, फाजिल्का का 39.1, फिरोजपुर का 35.8, होशियारपुर का 29.2 और रूपनगर का 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री, लुधियाना का 27.6 डिग्री, पटियाला का 27.8 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 30.7 डिग्री, फाजिल्का का 31.0 डिग्री, फिरोजपुर का 29.9 डिग्री और रूपनगर का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें