फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में गुरदासपुर के हरशिवराज को गोल्ड

Sat, 31 Oct 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्टेट ग्रामीण खेल मुकाबले शनिवार से बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हो गए। तीन दिवसीय मुकाबलों में 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबलों का उद्घाटन पंजा खेल विभाग के डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, भारोत्तोलन और कुश्ती के मुकाबले करवाए जाएंगे। शनिवार को 800 मीटर दौड़ गुरदासपुर के हरशिवराज ने गोल्ड मैडल हासिल किया। दूसरे नंबर पर सुखमनप्रीत सिंह रहे। लुधियाना के बूटा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां मंडी गोबिंदगढ़ की छात्राओं को उनकी डांस प्रस्तुति पर 5100 रुपये का इनाम दिया गया। राहुल गुप्ता ने बताया कि मुकाबले में 22 जिलों के करीब 2900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल विभाग के 250 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा खेल विभाग की ओर से 231 विभिन्न खेलों के माहिर कोच भर्ती किए जा रहे हैं। मोहाली, पटियाला, लुधियाना, जालंधर और बादल में पांच पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स स्थापित किए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें