लोकसभा सदस्य व शिरोमणि अकालीदल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा शनिवार को समाजसेवी व श्री दुर्गा मंदिर सभा के प्रधान संजीव कमल के दफ्तर अनाज मंडी में पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारोें से बात करते हुए प्रो. चंदूमाजरा ने बताया कि इस बार बासमती की फसल से किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह सब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंदा होने के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में यह मुद्दा उठाएंगे कि केंद्र सरकार बासमती ट्रेड कार्पोरेशन का गठित करे और किसानों को बासमती पर कम से कम दो सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दे।
इससे किसानों को आर्थिक नुकसान में कु छ राहत मिलेगी। इस मौके पर शैलर एसोसिएशन के चेयरमैन फकीर चंद बंसल, अकाली दल के नेता सर्वजीत सिंह वालिया, हरविंदर चंदूमाजरा, प्रवीन कुमार मौजूद थे।