फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशियोलॉजी के बाद अब इतिहास का पेपर लीक

Sat, 30 Apr 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी की बीए (तृतीय वर्ष) का सोशियोलॉजी का पेपर लीक होने के बाद अब इतिहास का पेपर भी लीक हो गया। उधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीसी डा. जसपाल सिंह ने कहा है कि भविष्य में पेपर लीक होने से रोकने के लिए यूनिवर्सिटी जल्द ही पुख्ता इंतजाम करेगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केंद्रों में पेपर शुरू होने से कुछ समय पहले ही आन लाइन पेपर भेजने का प्रबंध किया है। उसी तर्ज पर पीयू भी जल्द ही ऐसा ही प्रबंध करेगी। 
विज्ञापन


वीसी ने विशेष बातचीत में बताया कि आने वाले दो-तीन महीनों में पीयू भी आनलाइन पेपर परीक्षा केंद्रों को भेजेगी और इसका पासवर्ड कुछ समय पहले ही केंद्र कंट्रोलर के पास पहुंचेगा और पेपर तुरंत प्रिंट कर लिए जाया करेंगे। इस तरह होने से पेपर परीक्षा केंद्र में एक दिन पहले भेजने का सिस्टम ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि पेपर लीक करने के पीछे कोई गैंग काम कर रहा हो। लेकिन इसकी पड़ताल के लिए जहां उन्होंने जांच टीम का गठन किया है। वहीं पुलिस के पास रपट लिखवाई है और बहुत जल्द इसका खुलासा हो जाएगा।

वीसी ने बताया कि पेपर लीक होने का पता उनकी चौकसी टीम को बरनाला के एक परीक्षा केंद्र में जाकर लगा था। जिसकी रिपोर्ट के बाद तुरंत बाद उन्होंने सभी केंद्रों पर परीक्षा रद कर दी। गौरतलब है कि पीयू के विभिन्न पेपर परीक्षा से पहले ही मोबाइल फोन के जरिये वाट्सएप पर हस्त लिखित प्रश्नों के रूप में यूनिवर्सिटी के पेपर के साथ कथित कौर पर हूबहू मेल खाने का दावा करते हुए प्रशिक्षार्थियों के पास पहुंच रहे हैं। इसी बीच शनिवार को होने वाले इतिहास के पेपर के प्रश्न भी बाजार में बिकने के लिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें